Monday 13 January 2025 1:35 AM
Samajhitexpressजयपुरताजा खबरेंनई दिल्लीबेंगलुरुमध्य प्रदेशमहाराष्ट्रराजस्थान

प्रोफेसर डॉ. संतोष चंपती हंकारे को शैक्षिणिक ,सामाजिक व साहित्य क्षेत्र में विशेष योगदान हेतु सम्मानित किया जाएगा

दिल्ली, समाजहित एक्सप्रेस (रघुबीर सिंह गाड़ेगांवलिया) l  गोपाल किरण समाजसेवी संस्था, ग्वालियर के तत्वाधान में 28 अक्टूबर 2023 को आयोजित होने वाले एक दिवसीय अन्तर्राष्ट्रीय सेमिनार ब्रिलियंस अवार्ड सेरेमनी का भव्य समारोह बंगलुरु के कार्यक्रम में मुख्य संरक्षक कैलाश चन्द मीणा (IFS), मुख्य अतिथि व वक्ता डॉ० बी.पी. अशोक (IPS), व सूर्यकांत शर्मा होंगे l इनकी गरिमामयी उपस्थिति में प्रोफेसर डॉ. संतोष चंपती हंकारे को शैक्षिणिक ,सामाजिक व साहित्य क्षेत्र में विशेष योगदान हेतु अवार्ड से सम्मानित किया जाएगा I

प्रो. डॉ. संतोष चंपती हंकारे महाराष्ट्र राज्य के पुण्यश्लोक अहिल्यादेवी होलकर कॉलेज रानीसावरगाव, जिल्हा परभणी मे बीस वर्षोंसे मराठी विभाग प्रमुख और प्रोफेसर के रूपमे कार्यरत है I  स्वामी रामानंद तीर्थ मराठवाडा विश्वविद्यालय नांदेड मराठी विषय के संशोधन मार्गदर्शक है I उन्होंने वारकरी व महानुभाव संप्रदाय, मराठवाडा में संत साहित्य का अध्ययन इन विषयोमें संशोधन कार्य पूर्ण किया I सामाजिक जागरूकता पर अनेक विषयों पर जगह-जगह व्याख्यान दिया है I स्वामी रामानंद विश्वविद्यालय नांदेड संकाय व्याख्यान श्रृंखला सलाहागार समिती के सदस्य और वक्ता के रूपमे है I  उनकी ‘समकालीन मराठी साहित्य प्रवाह’, ‘वारकरी व महानुभाव संप्रदाय’, ‘काव्यशिल्प’ और ‘कर्मयोगी’ यह ग्रंथसंपदा प्रकाशित हो चूकी है I

अनेक समाचार पत्रिकाओं में विभिन्न विषयों पर उनके पचीस अधिक लेख प्रकाशित हो चूके है I उन्होंने विभिन्न विषयों पर कई राज्य स्तरीय, राष्ट्रीय और आंतरराष्ट्रीय सेमिनार , परिषदो में भाग लेकर शोध आलेख का वाचन किया है I और उनके अनेक राष्ट्रीय, आंतरराष्ट्रीय शोध पत्रिकाओं में पचाससे अधिक शोधपत्र प्रकाशित हो चूके है I

उनके इस कार्य का सज्ञान लेते हूए उन्हे स्वामी विवेकानंद पुरस्कार, सातारा, राजर्षी शाहू महाराज पुरस्कार, दिल्ली, संत नामदेव साहित्य संशोधन पुरस्कार, हिंगोली, डॉ बाबासाहेब आंबेडकर राष्ट्रीय साहित्य संशोधन, पुरस्कार, नागपूर

बेस्ट टीचर ऑफ द इयर अवार्ड, घुगुस, इंग्लड, साहित्य सेवा गौरव पुरस्कार, मंठा भारतीय संविधान गौरव सन्मान पत्र, पूर्णा एसे विभिन्न संस्थानो से अनेक पुरस्कार से उन्हे सन्मानित किया है I

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Check Also
Close