लुंबिनी,नेपाल में डॉ. सुधांशु कुमार चक्रवर्ती सम्मानित

दिल्ली, समाजहित एक्सप्रेस (रघुबीर सिंह गाड़ेगांवलिया) l लुंबिनी (नेपाल ) साउथ एशियन फॉर डेवलपमेंट इनीशिएटिव कार्यक्रम के तहत लुंबिनी बौद्ध विश्वविद्यालय, लुंबिनी (नेपाल) ,आध्यात्मिक विश्वविद्यालय ,पिथौरागढ़ उत्तराखंड (भारत ),इंदिरा कला संगीत विश्वविद्यालय,संगीत नगरी खैरागढ़ ( छत्तीसगढ़ ) के संयुक्त तत्वावधान में लुंबिनी बौद्ध विश्वविद्यालय, लुंबिनी (नेपाल) के सभागार में हाजीपुर के चर्चित रंगकर्मी , साहित्यकार एवं शिक्षक डॉ.सुधांशु कुमार चक्रवर्ती को बुद्ध इंटरनेशनल आइकॉन एजुकेशन अचीवर्स अवॉर्ड -2025 से सम्मानित किया गया। इस कार्यक्रम में अल्फ्रेड नोबेल के जिंदगी पर आधारित ” मौत का सौदागर ” नाटक का मंचन डॉ.सुधांशु कुमार चक्रवर्ती ने एकल अभिनय के रूप में सफल मंचन किया।
इस कार्यक्रम में मुख्य रूप से डॉ.लवली शर्मा ( कुलपति ,इंदिरा कला संगीत विश्वविद्यालय ,छत्तीसगढ़ ), डॉ. माणिक रत्न शाक्य (डीन ,बौद्ध अध्ययन संकाय लुंबिनी बौद्ध विश्वविद्यालय, लुंबिनी नेपाल ), डॉ. बी. पी. अशोक (पुलिस अधीक्षक ,लखनऊ ), डॉ.राजेंद्र कुमार (प्राचार्य , राजकीय शिक्षक प्रशिक्षण महाविद्यालय ,कुरुक्षेत्र , हरियाणा) एवं श्रीप्रकाश सिंह निमराजे ( निदेशक ,गोपाल किरण समाज सेवी संस्था ग्वालियर ,मध्य प्रदेश) मौजूद थे।
सम्मानित होने पर चौहान शुभांगी मगन सिंह ,रविन्द्र कुमार रतन , ताहुर नाज , अखौरी चंद्रशेखर ,प्रो हरि नारायण सिंह हरि , डॉ. अश्विनी कुमार आलोक ,उमेश कुमार निराला ,डॉ नंदू दास एवं मनोज भूषण एवं मुकेश शर्मा आदि ने बधाई दी ।