Wednesday 12 March 2025 5:46 PM
Samajhitexpressजयपुरताजा खबरेंनई दिल्लीराजस्थानलाइफस्टाइल

मां गंगा छात्रावास कार्यकारिणी सदस्यों ने सपरिवार मनाया फागोत्सव

दिल्ली, समाजहित एक्सप्रेस (रघुबीर सिंह गाड़ेगांवलिया) l शनिवार 8 मार्च 2025 महिला दिवस पर क्षेत्रीय रेगर समाज सुधार समिति विजयनगर के तत्वाधान में, मां गंगा छात्रावास विजयनगर के कार्यकारिणी सदस्यों ने सपरिवार भंवर वाटिका बिजयनगर में फागोउत्सव मनाया गया। जिसमें महिला- पुरुषों ने फूलों और गुलाल से होली खेली गई। महिलाओं ने कुर्सी रेस प्रतियोगिता में भाग लिया। फाल्गुन के गीतों पर महिलाओं, पुरुषों और बच्चों ने मनमोहक नृत्य प्रस्तुत किये।

अंत में सभी ने सामूहिक भोज चूरमा – बाटी का रसास्वादन किया। फागोत्सव में सरोज- सुखदेव आरटिया, कविता- कैलाश हिनुणिया, मंजू – दुर्गा लाल डिडवानिया, रेखा – सुरेश मुंडेतिया, शान्ति – पूरणमल आरटिया, विमला – नरेंद्र उज्जैनिया, पुण्यविभूति- ज्ञानचंद उजीरपुरिया, आरती- लखन, मनीषा – निलेश आरटिया, निरमा – दिलीप- पंवार, पायल – मनोज तुंनगरिया, रेखा – मुकेश बोकोलिया, शालिनी – मनोज जागृत,मंजु – संतोष वर्मा, डॉक्टर राजेंद्र वर्मा, बाबूलाल डिडवानिया , सोनू आरटिया, मोनिका सांवल, हरिच्छा बालोटिया, प्रियंका ओलेडिया, गुनगुन मुंडेतिया आदि ने फागोत्सव कार्यक्रम में भाग लेकर  चार चांद लगाए।

J E N जाजोरिया का किया सम्मान

राजस्थान राज्य विद्युत वितरण निगम बिजयनगर कार्यालय में J E N पद पर श्रीमान दुर्गेश कुमार जाजोरिया अजमेर के कार्यग्रहण करने पर, मां गंगा छात्रावास कार्यकारिणी सदस्यों ने तिलक लगाकर, माला पहनाकर, साफा बंधाकर 8 मार्च को फागोत्सव कार्यक्रम में स्वागत-सम्मान किया।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Check Also
Close